विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
डीएम रोड स्थित रैनेसा स्कूल में मंगलवार को विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।...

बुलंदशहर। डीएम रोड स्थित रैनेसा स्कूल में मंगलवार को विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा छह से कक्षा 11वीं के छात्रों ने अपने मॉडल की प्रस्तुति दी। प्रदर्शनी में कक्षा नौ के छात्रों द्वारा बनाया गया इको फ्रेंडली सिटी मॉडल की सभी ने सराहना की।
प्रदर्शनी का मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के अंदर विज्ञान की रूचि जगाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं जरूरी हैं। प्रधानाचार्य अशोक माथुर ने बताया कि प्रदर्शनी में स्कूल के 160 छात्रों ने लाईफाई, लोन थ्रूसर, वायरलेस कार, चार्जिंग पार्किंग, चंद्रयान, पीजो इलेक्टि्रक, डांस फ्लोर, जल संरक्षण, सड़क सुरक्षा, आधुनिक सिंचाई पद्धति, वातावरण शुद्धिकरण, वर्षा जल संचयन, वायु व जल संशोधन 68 मॉडल बनाए। प्रदर्शनी में कक्षा नौं के भाव्या सेठ, प्रवेश कुमार व दक्ष गुप्ता ने इको फ्रेंडली सिटी का मॉडल पेश किया। मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा ने छात्रों को विज्ञान के बारे में जानकारी दी। प्रदर्शनी में विरष्ठ प्रशासक विश्वास शर्मा व शिवम शर्मा और उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंघल आदि मौजूद रहे।
