बीबीसी स्कूल की बेटियों ने वॉलीबॉल लीग में जीता सिल्वर मेडल

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - बीबीसी स्कूल की बेटियों ने वॉलीबॉल लीग में जीता सिल्वर मेडल

बीबीसी स्कूल की बेटियों ने वॉलीबॉल लीग में जीता सिल्वर मेडल

दनकौर रोड स्थित बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। ग्यासपुर स्थित ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल में जिला ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला वॉलीबॉल लीग-2026 में बीबीसी की टीम ने दमदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भवतोष सिंह गुर्जर ने की। जिले की 12 टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में बीबीसी की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और उपविजेता (सिल्वर मेडल) का खिताब अपने नाम किया। डायरेक्टर राम चोपड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है।

वहीं प्रिंसिपल जसविंदर सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों में उत्कृष्टता हासिल करना संस्थान की पहचान है।सिल्वर मेडल विजेता टीम को दुर्गेश गुर्जर ने सम्मानित किया। टीम की इस सफलता के पीछे मुख्य कोच राजेश शर्मा (टोल सर) और कोच शिवम बच्छिस के मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।