द-गुरुकुल में मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस
Bulandsehar News - अनूपशहर, संवाददाता। द-गुरुकुल स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस" पर बच्चों ने माता-पिता को माला पहनाकर चरण स्पर्श कर नमन किया। विद्यालय द्वारा मेधावी विद्

द-गुरुकुल स्कूल में मातृ-पितृ पूजन दिवस" पर बच्चों ने माता-पिता को माला पहनाकर चरण स्पर्श कर नमन किया। विद्यालय द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। द-गुरुकुल विद्यालय की प्रधानाचार्या राधा द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय में मातृ-पितृ दिवस" पर बच्चों के अलावा माता-पिता को विद्यालय मे आमंत्रित किया गया। वहाँ बच्चों ने माता-पिता को मंगल तिलक कर उनकी आरती की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना को जागृत कर उनके त्याग को याद दिलाना है। विद्यालय के बच्चों ने माता-पिता की जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया। विद्यालय की ओर से खिलाड़ियों व मेधावी बच्चों को "पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सौम्या गुप्ता, रितु गुप्ता, सीमा गर्ग, लता, अभिषेक, नेहा, योगिता, मुस्कान गोविल, रेनू शर्मा, स्वीडल शर्मा, बाला शर्मा, संगीता गुप्ता, दिपांशी शर्मा, दिव्या ठाकुर, नेहा शर्मा, बबिता चौहान आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




