Bulandsehar News: मिशन एडमिशन: चौथी ओपन मेरिट के प्रवेश समाप्त, एडेड कॉलेजों में उमड़ी छात्रों की भीड़
Bulandsehar News: मिशन एडमिशन: चौथी ओपन मेरिट के प्रवेश समाप्त, एडेड कॉलेजों में उमड़ी छात्रों की भीड़

Bulandsehar News: चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में प्रवेश प्रकि्रया अब लगभग खत्म होने की कगार पर है। शुक्रवार को ओपन मेरिट का अंतिम दिन होने के चलते प्रवेश के लिए कॉलेजों में छात्रों की भीड़ रही। अंतिम दिन जिले के सभी कॉलेजों में करीब दो हजार छात्रों ने प्रवेश कराए हैं। हालांकि इसके बावजूद भी प्राइवेट कॉलेजों में करीब 2500 से सीटें खाली हैं, छात्रों का रूझान प्राइवेट कॉलेजों में प्रवेश के लिए कम रहा है। जिले भर में संचालित 12 एडेड तथा लगभग 60 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों में उत्साह दिखा। कॉलेजों ने विवि के पोर्टल पर शाम तक छात्रों के प्रवेश कन्फर्म किए हैं। सुबह दस बजे से छात्र प्रवेश लेने के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे, शाम चार बजे तक कॉलेजों में भीड़ देखने को मिली। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. राजीव सिरोही ने बताया कि स्नातक में लगभग सीटें भर गई हैं। परास्नातक में विवि के आदेश पर अब ओपन मेरिट तैयार की जाएगी।
परास्नातक में दिखा सुस्त रुझान
पीजी पाठ्यक्रम एमए, एमएससी व एमकॉम में प्रवेश के लिए स्थिति पूरी तरह अलग नजर आई। कक्षाओं में प्रवेश के प्रति छात्रों का रुझान काफी सुस्त रहा। कॉलेजों में पीजी की सीटें खाली रहने की बात सामने आई है, क्योंकि अधिकांश युवा स्नातक के बाद तकनीकी या पेशेवर पाठ्यक्रमों की ओर रुख कर रहे हैं या फिर परास्नातक के लिए कम रुचि SHOW कर रहे हैं। एडेड कॉलेजों में सीटें भरने के बाद अब निजी संस्थानों पर टिक गई हैं। जिले के प्राइवेट कॉलेजों में अभी भी बड़ी संख्या में स्नातक और परास्नातक की सीटें रिक्त रह गई हैं। प्राचार्य ने राजीव सिरोही ने बताया कि विवि के आदेश पर कॉलेजों में नई ओपन मेरिट तैयार कराई जाएगी, जिन छात्रों का नाम अब तक किसी भी मेरिट सूची में नहीं आ सका है या जो किन्हीं कारणों से तय समय सीमा में प्रवेश नहीं ले पाए थे उनके लिए यह अंतिम अवसर साबित होगा।

