ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरहकीकत मंडल में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

हकीकत मंडल में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

हकीकत मंडल में भाजपा का 43वां स्थापना दिवस मनाया गया। सुरेंद्र कालरा के आवास पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें निर्वमान मेयर संजीव वालिया और भाजपा नेता डॉ...

हकीकत मंडल में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 06 Apr 2023 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

हकीकत मंडल में भाजपा का 43वां स्थापना दिवस मनाया गया। सुरेंद्र कालरा के आवास पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें निर्वमान मेयर संजीव वालिया और भाजपा नेता डॉ अजय कुमार सिंह भी शामिल हुए। इसके साथ ही पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी, मंडल अध्यक्ष मनीष सचदेवा, मंडल प्रभारी सुनील गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा चोपड़ा, कुसुम अग्रवाल आदि रहे।

गुरूवार को वार्ड 21 में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। पुरूषोत्तम सैनी के आवास पर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर दीपक सैनी ने बताया कि पार्टी पंडित दिनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलकर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ,

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें