
संगीनों के साये में 23 केंद्रों पर आरओ-एआरओ परीक्षा कल
Bulandsehar News - बुलंदशहर में 27 जुलाई को होने वाली आरओ और एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। 23 परीक्षा केंद्रों को निर्धारित किया गया है, और एसडीएम को जोनल बनाया गया है। पहली बार...
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जिले में 27 जुलाई को कराई जाने वाली आरओ व एआरओ (समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी) प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए हैं। 23 केंद्रों को संबंधित तहसीलों के जोन में बांट दिया गया है और वहां के एसडीएम को जोनल बनाया है। परीक्षा एक पाली में होगी तो केंद्रों के आस-पास भारी पुलिस बल लगाया गया है। पहले पेपर लीक के चलते परीक्षा स्थगित हुई थी अब आयोग नए सिरे से परीक्षा हो रही है। जिले में परीक्षा कराने के लिए आयोग ने गत दिनों 23 केंद्रों की घोषणा कर दी थी।

पहले दो पालियों में परीक्षा होती थी मगर गत वर्ष पेपर लीक होने के चलते परीक्षा को निरस्त कर दिया था तो अब केवल एक पाली में यह परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों के लिए 8:45 तक केंद्रों के गेट खुले रहेंगे इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। सुबह 9:30 से लेकर 12:30 तक परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर आयोग ने सभी अफसरों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा कराने के लिए बने सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाया है। गुलावठी, बुलंदशहर, खुर्जा व सिकंदराबाद में केंद्र बनाए हैं तो संबंधित एसडीएम वहां व्यवस्था संभालेंगे। केंद्रों पर एक दिन पहले पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को मजिस्ट्रेट देखेंगे। परीक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं। डीएम ने भी सभी मजिस्ट्रेटों को परीक्षा को आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं। ----- इन केंद्रों पर होगी परीक्षा आरओ व एआरओ की परीक्षा के लिए मुस्लिम इंटर कॉलेज बुलंदशहर, राजकीय इंटर कॉलेज बुलंदशहर, डीएवी इंटर कॉलेज बुलंदशहर, डीएवी पीजी कॉलेज बुलंदाश्हर, गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, दिल्ली पब्लिक स्कूल बुलंदशहर, रैनेसा स्कूल बुलंदशहर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, एफवीएम कन्या इंटर कॉलेज बुलंदशहर, इंटर कॉलेज जटपुरा मुकुमपुर, आईपी कॉलेज स्याना अड्डा, इंटर कॉलेज सहकारीनगर, डीएन इंटर कॉलेज गुलावठी, आन्य कन्या इंटर कॉलेज गुलावठी, एएसकेआरए इंटर कॉलेज खुर्जा, एनआर पब्लिक स्कूल खुर्जा, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल खुर्जा, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, एसएमजेईसी कॉलेज खुर्जा, अग्रसेन इंटर कॉलेज सिंकंदराबाद, जैन इंटर कॉलेज सिकंदराबाद, जेएस कॉलेज सिकंदराबाद और एमएस इंटर कॉलेज सिकंदराबाद को केंद्र बनाया गया है। ---- कोट-- आरओ व एआरओ की परीक्षा के लिए लोक सेवा आयोग ने जिले में 23 केंद्र बनाए हैं। केंद्रों पर सीटिंग प्लान लगाया जा रहा है। परीक्षा संबंधित सभी सामग्री पहुंच गई है। आयोग से जो निर्देश आए हैं उसी के आधार पर परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर विभाग की सभी तैयारियां पूरी हैं। केवल एक पाली में इस बार परीक्षा होगी। ऋ -विनय कुमार, डीआईओएस

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


