यूपी बोर्ड : नकल के लिए केंद्र व्यवस्थापक-परीक्षक होंगे जिम्मेदार: डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - यूपी बोर्ड : नकल के केंद्र व्यवस्थापक-परीक्षक होंगे जिम्मेदार:यूपी बोर्ड : नकल के केंद्र व्यवस्थापक-परीक्षक होंगे जिम्मेदार:यूपी बोर्ड : नकल के केंद

यूपी बोर्ड : नकल के लिए केंद्र व्यवस्थापक-परीक्षक होंगे जिम्मेदार: डीएम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को डीएम श्रुति ने ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में बैठक कर केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल होती पाई गई, तो इसके लिए सीधे तौर पर केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षाओं में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्रुति ने कहा कि बोर्ड परीक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है, इसलिए इसे एक चुनौती के रूप में लेकर कार्य किया जाए।

किसी भी दशा में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि वे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का गहन अध्ययन कर लें और सुनिश्चित करें कि जिस पाली की परीक्षा हो, उसी का प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों को वितरित किया जाए। प्रश्न पत्र निकालते समय संबंधित ड्यूटी अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : एसएसपी एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रों पर निरीक्षण हेतु गठित 06 सचलदल, प्रश्नपत्रों के वितरण हेतु नामित जनपदीय अधिकारियों, समस्त 109 परीक्षा केन्द्रों एवं परीक्षा केन्द्रों पर बनाये गये स्ट्रांग रुम आदि की सुरक्षा हेतु सुरक्षा बल एवं सम्पूर्ण परीक्षा को शान्तिपूर्ण कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। केन्द्र पर परीक्षा से जुड़े लोगों के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करे। कोई भी अभ्यर्थी प्रतिबंधित वस्तु लेकर नहीं प्रवेश करे। परीक्षा में बाधा या फिर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की चेष्टा की तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 109 केंद्रों पर होगी परीक्षा : डीआईओएस डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेंगी। जिले में 109 केंद्र बनाये गये हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम और फर्नीचर जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी केंद्रों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। निगरानी के लिए छह सचल दलों का गठन किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र पर प्रवेश से पूर्व सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रतिबंधित वस्तु अंदर न जाए। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण कर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय, डीआईओएस विनय कुमार, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक और सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।