Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsStray Dogs Attack Nilgai Local Heroes Rescue Injured Animal
आवारा कुत्तों के झुंड ने नीलगाय पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

आवारा कुत्तों के झुंड ने नीलगाय पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

संक्षेप:

Bulandsehar News - गुरुवार को नगर क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने एक नीलगाय पर हमला किया। नीलगाय गंभीर रूप से घायल होकर रजवाहे में गिर गई। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी और कुत्तों को भगाकर नीलगाय को बचाया। वन विभाग की टीम ने उसे प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित स्थान पर रखा।

Jan 29, 2026 09:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

नगर क्षेत्र में गुरुवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक नीलगाय पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नीलगाय अपनी जान बचाने के प्रयास में नगर स्थित गढ़ रोड स्टेट हाईवे के किनारे बने रजवाहे में जा गिरी। गनीमत यह रही कि रजवाहे में पानी नहीं था, जिससे नीलगाय की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने रजवाहे में घायल अवस्था में पड़ी नीलगाय को देखा तो तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इस दौरान कुत्तों का झुंड नीलगाय पर हमला करता रहा, लेकिन स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत कर कुत्तों को वहां से भगाया और नीलगाय को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलने पर वन विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम पशु चिकित्सकों के साथ मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद टीम ने घायल नीलगाय को सुरक्षित रूप से रजवाहे से बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। वनरक्षक लोकेश कुमार ने बताया कि आवारा कुत्तों के हमले से बचने के लिए नीलगाय रजवाहे में कूद गई थी। बताया कि घायल नीलगाय को प्राथमिक उपचार के बाद गुलावठी स्थित वन विभाग के संरक्षण क्षेत्र में रखा गया है। पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।