सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को पीटकर मार डाला
Bulandsehar News - सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को पीटकर मार डाला
पहासू थाना क्षेत्र के गांव सुरजावली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सौतेली मां ने तीन साल की मासूम बच्ची की पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव सुरजावली निवासी विनोद ने पहली पत्नी के छोड़कर जाने के बाद दूसरी शादी पूनम से की थी। आरोप है कि सौतेली मां का व्यवहार काव्या उम्र 3 वर्ष के प्रति अक्सर कठोर रहता था। वह उसे छोटी-छोटी बातों पर डांटती-फटकारती रहती थी। बुधवार को भी किसी बात को लेकर पूनम का गुस्सा भड़क गया। जिसके बाद उसने सौतेली बेटी काव्या (3 वर्ष) को बुरी तरह लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया।
पिटाई के दौरान काव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहासू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।पुलिस ने हिरासत में ली सौतेली मांपुलिस ने आरोपी सौतेली मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सौतेली मां द्वारा बच्ची की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।कोट:-मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।-अशोक कुमार सिंह, पहासू थाना प्रभारी
लेखक के बारे में
Anil Sharmaशॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।
कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


