जेई के उत्पीड़न पर संगठन ने लीगल सेल का किया गठन
Bulandsehar News - राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने ट्रांसफार्मर के फुंकने पर जेई के खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ विरोध किया। एक तकनीकी कार्यशाला में सदस्यों की सुरक्षा के लिए लीगल सेल गठित की गई। वक्ताओं ने कहा कि ट्रांसफार्मर की नियमित देखभाल जरूरी है, लेकिन अक्सर संसाधनों की कमी का दोष जेई पर डाल दिया जाता है।

ट्रांसफार्मर फुंकने या क्षतिग्रस्त होने पर जेई पर कार्रवाई के खिलाफ राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने विरोध किया है। शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर बिजलीघर में आयोजित तकनीकी कार्यशाला में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर सदस्यों की सुरक्षा के लिए लीगल सेल गठित किया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यशाला में वक्ताओं ने तकनीकी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वितरण ट्रांसफार्मर विद्युत प्रणाली की रीढ़ हैं। इनकी कार्यक्षमता बेहतर रखने के लिए नियमित रखरखाव जरूरी है, लेकिन अक्सर संसाधनों की कमी का ठीकरा जेई के सिर फोड़ दिया जाता है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अक्सर विभागीय जांच के नाम पर जेई का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जाता है। अब नवगठित लीगल सेल ऐसे मामलों में सदस्यों को कानूनी सहायता प्रदान करेगी। कार्यशाला में स्थानीय स्तर की समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष पवन कुमार ने की। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष आरसी द्विवेदी, जनपद सचिव योगेश कुमार, संगठन सचिव संजय मौर्य और क्षेत्रीय वित्त सचिव जनार्दन यादव आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


