आज से तीन शिफ्टों में दफ्तर आएंगे कर्मचारी
आज से तीन शिफ्टों में दफ्तर आएंगे कर्मचारी

लॉकडाउन-4 में अब कामकाज को गति प्रदान करने के प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार मंगलवार से 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी दफ्तर पहुंचेंगे। तीन शिफ्टों में कर्मचारी दफ्तर जाएंगे। आधे कर्मचारी एक दिन और आधे दूसरे दिन दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर ड्यूटी करेंगे। सरकारी कार्यालयों में रोस्टर के अनुसार स्टाफ बुलाया जाएगा। शासन के आदेश के अनुसार पहली शिफ्ट सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट सुबह 10 से शाम 6 बजे और तीसरी शिफ्ट सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। जिले के सभी सरकारी दफ्तरों में मंगलवार से शिफ्ट वार व्यवस्था लागू होगी। सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष दफ्तरों को खुलवाएंगे। हालांकि हॉटस्पॉट इलाके में हालांकि कुछ फेरबदल हो सकता है। इसके बारे में अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं किया गया है। जिलाधिकारी के स्तर से हॉटस्पॉट इलाके में आने वाले सरकारी दफ्तरों के बारे में कोरोना संक्रमण की स्थिति देखकर निर्णय लिया जाएगा। कोट---शासन के आदेशों का अनुपालन किया जाएगा। शासनादेश के क्रम में ही सरकारी दफ्तरों का संचालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य होगा। -रविन्द्र कुमार, डीएम
