Bulandsehar News: क्राइम कंट्रोल में नाकामी के चलते अहमदगढ़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News: छतारी के थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह को सौंपी गई अहमदगढ़ की कमानक्राइम कंट्रोल में नाकामी के चलते अहमदगढ़ थाना प्रभारी लाइन हाजिरक्राइम कंट्रोल में नाक

Bulandsehar News: क्राइम कंट्रोल में नाकामी के चलते अहमदगढ़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Bulandsehar News: एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने अहमदगढ़ क्षेत्र में लगातार बेकाबू होते अपराध और कानून-व्यवस्था संभालने में लापरवाही पर थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, छतारी थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह को अहमदगढ़ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि अहमदगढ़ ​क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से अपराध नियंत्रण की स्थिति बेहद खराब बनी हुई थी।

घटना का विवरण

कुछ दिन पूर्व मारपीट में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय युवक सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ गहरा रोष फैल गया था। इस मामले की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती और उनके बेटों को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ​लगातार सामने आई इन दो संगीन वारदातों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी, जिससे महकमे की छवि पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। दोनों घटनाओं का संज्ञान लेकर कराई गई जांच में थाना स्तर पर लापरवाही उजागर हुई, जिस पर एसएसपी ने यह कार्रवाई की गई है।

नई जिम्मेदारियाँ

छतारी थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह को अहमदगढ़ की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, शिकारपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार को थाना छतारी का नया प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा में शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

अधिक जानकारियाँ

✦एसएसपी ने किसे लाइन हाजिर किया?−
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा को लाइन हाजिर किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबुलंदशहरBulandsehar News: क्राइम कंट्रोल में नाकामी के चलते अहमदगढ़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर