ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरदिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता

दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता

तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कस्तूरबा विद्यालय में किया गया। शुभारंभ तहसीलदार नवीन कुमार ने...

दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 02 Dec 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

डिबाई। संवाददाता

तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कस्तूरबा विद्यालय में किया गया। शुभारंभ तहसीलदार नवीन कुमार ने किया।

इस अवसर पर दौड़ ,बाधा दौड़, रस्साकशी, सुलेख ,चित्रकला, गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व मोमेंटो दिए गए। इस प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक शिक्षक राज किशोर शर्मा डिबाई ब्लॉक व प्रदीप कुमार सिंह ने सहयोग किया। संचालन डा. सोमेन्द्र ने किया। इसमें अभिषेक शर्मा, रिंकू, मिथिलेश देवी, तरुण, शिशुपाल सिंह, आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें