बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, मासूम छात्र-छात्रा समेत तीन घायल
Bulandsehar News - बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, मासूम छात्र-छात्रा समेत तीन घायलबेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, मासूम छात्र-छात्रा समेत तीन घायलबेकाबू कार ने

कोतवाली देहात क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित एक मैरिज होम के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी पर सवार एक युवक और उसके साथ मौजूद दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नैथला निवासी पीड़ित जय प्रकाश शर्मा ने कोतवाली देहात में हादसे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका भतीजा नितिन शर्मा(36वर्ष) उनके दो पौत्र कवीश(9वर्ष) और मुदित शर्मा(5वर्ष) को स्कूल से लेकर स्कूटी पर घर लौट रहा था।
मेरठ रोड पर एक मैरिज होम के पास मेरठ की दिशा से आ रही लाल रंग की कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी दीपांशु गुप्ता ने बताया कि कार चालक नौशाद पुत्र बानी गाड़ी को बेहद लापरवाही और तेज गति से चला रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि हादसे के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




