तेज रफ्तार कार ने दो बाईकों को रौंदा, एक की मौत, तीन घायल
Bulandsehar News - तेज रफ्तार कार ने दो को रौंदा, एक कीतेज रफ्तार कार ने दो को रौंदा, एक कीतेज रफ्तार कार ने दो को रौंदा, एक कीतेज रफ्तार कार ने दो को रौंदा, एक कीतेज र
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा के समीप रविवार की तड़के तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। बाइकों पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं घटना के बाद कार भी सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में जा गिरी और कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना जहांगीराबाद प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र की अमरगढ़ चौकी के गांव पूठा के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से एक बाइक पर सवार हर्षवर्धन (45) पुत्र पूरन निवासी मोहल्ला जटियान, जहांगीराबाद की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी शाहिद पुत्र शमशाद मोहल्ला पाठक जहांगीराबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार थाना नरसेना क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी निवासी किरन पाल 45 वर्ष पुत्र थान सिंह और उसका साथी रविंद्र पुत्र वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद कार भी सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में जा गिरी और कार चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि कार ने दो बाइकों को टक्कर मारी है। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं और एक की मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर लेकर मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


