
अपहृत बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार
Bulandsehar News - सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अनूपशहर में मतदाता सूची में समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि एसआईआर 2026 सूची में कुछ मतदाताओं के नाम नो मैपिंग वोट्स की श्रेणी में नहीं हैं, जिससे लगभग 15 हजार वोट काटने की स्थिति बन रही है। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र समाधान की मांग की।
सपा कार्यकर्ताओं ने एसआईआर नो मैपिंग वोटर्स के नाम नोटिस जारी किए जाने के संबंध में समस्याओं को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। गुरुवार को सपा वरिष्ठ नेता अनिल चरौरा के नेतृत्व मे नगर अध्यक्ष मोहसीन गाजी, शेख रहीस अहमद व कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार संजय कुमार को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया है, कि विधानसभा अनूपशहर क्षेत्र में एसआईआर 2026 सूची के अंतर्गत प्रकाशित की गई मतदाता सूची में कुछ मतदाताओं के नाम नो मैपिंग वोट्स सी की श्रेणी में स्पष्ट रूप से नहीं दर्शाया गया हैं। इस सम्बन्ध में मतदाताओं को जानकारी नहीं मिल पाने की स्थिति में विधानसभा अनूपशहर के लगभग 15 हजार वोट काटने की स्थिति बन रही है।
नो मैपिंग संबंधित मतदाताओं के नामों की सूची का प्रकाशन सक्षम अधिकारी द्वारा क्यों नहीं किया जा रहा। आपत्ति दर्ज कराने हेतु कोई भी प्रपत्र आज तक जारी नहीं किया गया। नोटिस जारी करने के लिए कोई प्रारूप बी एल ओ के पास उपलब्ध नहीं है। नोटिस जारी करने के अधिकृत निर्वाचन अधिकारी का नाम जारी किया जाये। किस नाम के मतदाता को कितने और कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जमा करने हैं इसका प्रकाशन भी किया जाये। सपा पदाधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने की मांग की इस मौके पर शेख रईस अहमद, दीपक, सलमान, अरविन्द कुमार, आशिफ, साबुदीन, कासीफ आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




