ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरसपा-रालोद के खोले पत्ते, भाजपा में इंतजार

सपा-रालोद के खोले पत्ते, भाजपा में इंतजार

जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। जबकि...

सपा-रालोद के खोले पत्ते, भाजपा में इंतजार
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरWed, 31 Mar 2021 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी में अभी दावेदारों को इंतजार करना पड़ेगा। जिले में चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा।

इस बार जिला पंचायत चुनाव को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है। भले जिले में अंतिम चरण में मतदान होगा, लेकिन राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी मैदान में उतारने शुरू कर दिए हैं। सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को जिला पंचायत के 10 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए। इसके बाद अब बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल ने 52 वार्डों में से 5 पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी में अभी टिकट को लेकर मंथन चल रहा है। हाईकमान के निर्देश मिलने पर ही भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।

चार पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत 5 प्रत्याशी घोषित

बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए बुधवार को पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें चार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इसमें निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवीर सिंह वार्ड 27 से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेन्द्र यादव वार्ड 23, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव वार्ड 12 से प्रत्याशी बनाई गई हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह को वार्ड 26 से प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 50 पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा को प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा में चल रहा मंथन

भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया ने बताया कि जिला पंचायत सदस्यों के नामों पर मंथन चल रहा है। हाईकमान के निर्देश मिलने पर प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें