ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर कहीं बूंदाबांदी तो कहीं साफ रहा मौसम

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं साफ रहा मौसम

जिले में मानूसन की दस्तक होने लगी है। जिसकी चलते आसमान में घटाएं छाने लगी हैं। हवा की गति भी बढ़ रही है। जिले के कहीं बूंदाबांदी तो कहीं सूखा पड़...

 कहीं बूंदाबांदी तो कहीं साफ रहा मौसम
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरSat, 19 Jun 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

जिले में मानूसन की दस्तक होने लगी है। जिसकी चलते आसमान में घटाएं छाने लगी हैं। हवा की गति भी बढ़ रही है। जिले के कहीं बूंदाबांदी तो कहीं सूखा पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अभी 20 जून तक इसी तरह बारिश होने के आसार जताएं है। कुछ स्थानों पर बिजली की चमक-गरज की संभावना भी जताई।

बीते 1 सप्ताह पहले से प्रदेश में प्रवेश किए मानसून अब धीरे-धीरे जिले के आसपास पहुंच गया है। जिसके चलते आसमान में कभी धूप तो कभी बदली छा रही है। शुक्रवार को डिबाई क्षेत्र में बरसात भी हुई तो शनिवार को शिकारपुर क्षेत्र में बदरा बसरे। इससे पारा नीचे आ गया। तेज गति से चली हवा में ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि दिन चढ़ने पर सूर्यदेव ने गर्मी का अहसास भी कराया। जबकि शाम के समय फिर हवा की गति बढ़ी और मौसम सुहावना हो गया। बादलों की उमड़-घुमड़ के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान दो डिग्री की गिरावट के साथ 31 डिग्री सेसियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर थमा रहा।

हवा की गति बढ़ने की संभावना

केवीके के मौसम वैज्ञानिक डा. रामानंद पटेल ने बताया कि मानूसन अब जिले पर छा रहा है। जिसकी वजह से बिजली की चमक-गरज के साथ खंड वर्षा की संभावना बनी हुई है। 20 जून तक आसमान में बादल छाने के आसार रहेंगे। अलग-अलग दिनों में हवा की गति भी 14 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा बनी रहने की संभावना रहेगी। हालांकि धूप खिलने पर तापमान में थोड़ा इजाफा होने की भी संभावना बनी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें