Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSolar Panels Stolen in Aurangabad Thieves Scare Off by Gunshots
तीन सोलर पैनल चोरी, बदमाश दिखने पर किए फायर

तीन सोलर पैनल चोरी, बदमाश दिखने पर किए फायर

संक्षेप:

Bulandsehar News - औरंगाबाद में मूढ़ी बकापुर मोड पर तीन दुकानों के ऊपर लगे तीन सोलर पैनल चोरी हो गए। चोरों को पकड़ने की कोशिश में एक दुकानदार ने लाइसेंसी राइफल से फायर किया, जिससे चोर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई दिखाई।

Jan 14, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

औरंगाबाद। मूढ़ी बकापुर मोड के पास स्टेट हाईवे पर तीन दुकानों के ऊपर लगे तीन सोलर पैनलों को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। चोरी के इरादे से मकान की छत पर चढ़े दो चोरों को लाइसेंसी रायरल से फायर कर खदेड़ दिया।सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस मामले की इतिश्री कर लौट आई।पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे स्टेट स्थित गांव मूढ़ी बकापुर मोड़ के पास ब्रह्मपाल लोधी,राकेश सिंह और बिजेंद्र सैनी की दुकानें हैं। पड़ोस में पुनीत की दुकान है। पुनीत की दुकान के आगे लगे नल के हत्थे को निकालकर अज्ञात चोर बिजेंद्र सैनी की दुकान के ऊपर चढ़ गए और वहां से तीन सोलर पैनलों को चोरी कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद चोर बिजेंद्र सैनी की दुकान के पीछे बने गोदाम में पहुंचे। यहां ताले को तोड़ने का प्रयास किया,लेकिन ताला नहीं टूट सका। इसके बाद रात साढ़े ग्यारह बजे चोर रचित गुप्ता के मकान की छत चढ़ गए। आहट होने पर परिजन जाग गए। लाइट जलकर मकान की छत पर लगा सीसीटीवी कैमरा देखा तो छत पर दो चोर दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी राइफल से हवाई फायर कर दिया। जिसके बाद चोर जंगलों की ओर फरार हो गए। व्यापारी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस ने न तो चोरों का पीछा किया और न ही उनको तलाश करना उचित समझा। सुबह तहरीर देने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया और पुलिस वहां से वापस लौट गई। कोट... रात डायल 112 पुलिस ने उन्हें जानकारी नहीं दी थी। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -रामनारायण सिंह, थाना प्रभारी औरंगाबाद