Bulandsehar News: पीडीए समाज को जोड़ने के लिए सपा ने किया सम्मेलन
Bulandsehar News: समाजवादी पार्टी ने शिकारपुर विधानसभा में पीडीए समाज के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया। सपा जिलाध्यक्ष ने पीडीए अभियान को सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी समुदायों को एकजुट करने की बात कही। सम्मेलन में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जो पार्टी के उद्देश्यों को साझा करते हैं।

Bulandsehar News: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को विधानसभा शिकारपुर के पीडीए (पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक) समाज के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पीडीए समाज के संयोजकों का पार्टी का पटका पहनाकर एवं पुष्पमाला से स्वागत कर सम्मानित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा शुरू किया गया पीडीए अभियान सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा का अभियान है। उन्होंने कहा कि पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं को एकजुट कर उनके अधिकारों की रक्षा करना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है। सम्मेलन में जिला महासचिव कृष्णपाल यादव सहित सुरेश चंद्र बघेल, पिंटू प्रमुख, फिरे सिंह प्रजापति, कौशल यादव, रामकुमार यादव, अफताब, मनु प्रताप सिंह, जुगेंद्र पोसवाल, शहनवाज चौहान, रोहित जाटव, देवेश सूर्यवंशी, अमित त्यागी, धर्मवीर सिंह मीणा, प्रेम बघेल, पप्पू उर्फ वीरपाल, महताब, रिफाकत, वेदप्रकाश पाल, मुकेश लोधी, फिरोज कुरैशी, रिजवान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


