विद्यालयों में सोशल ऑडिट,मिड डे मील की जांच
सीकरी के संविलियन स्कूल में बच्चों से सफाई कार्य कराने और मिड-डे मील में अनियमितताओं के आरोपों के बाद आजाद अधिकार सेना ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोशल ऑडिट का अभियान शुरू करने की घोषणा की। मिड-डे मील की गुणवत्ता और वितरण की जांच की जाएगी।

क्षेत्र के गांव सीकरी स्थित संविलियन स्कूल में बच्चों से साफ-सफाई कार्य कराने और मिड-डे मील में अनियमितताओं के आरोपों के बाद आजाद अधिकार सेना ने जहांगीराबाद ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोशल ऑडिट एवं जमीनी निरीक्षण अभियान चलाने की घोषणा की है। संगठन द्वारा ऊंचागांव और जहांगीराबाद ब्लॉक के चयनित विद्यालयों में मिड-डे मील योजना समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से मिड-डे मील की गुणवत्ता, भोजन वितरण, अभिलेखों और पोषण मानकों में अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


