आसमान पर सोने-चांदी के दाम, महंगाई से सर्राफा कारोबार में गिरावट
Bulandsehar News - अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी ने स्थानीय सर्राफा कारोबार को प्रभावित किया है। बुलंदशहर में सोने का दाम 1.46 लाख रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का दाम 2.80 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है। ग्राहक कम होने से व्यापारी परेशान हैं और शादी के सीजन की उम्मीदें भी धुंधली हो गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में आई भीषण तेजी ने स्थानीय सर्राफा कारोबार की कमर तोड़ दी है। सोने और चांदी के दाम अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं, जिसके कारण बाजारों से रौनक गायब हो गई है। बुलंदशहर के सर्राफा बाजार में सोना 1.46 लाख रुपये प्रति दस ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया है, जबकि चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलो से अधिक के स्तर पर पहुंच गई है। कीमतों में भारी उछाल के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे व्यापारी खासे परेशान हैं।
कुछ दिनों अब सहालग शुरू हो जाएंगे तो सर्राफा कारोबारियों को कुछ दाम घटने की उम्मीद है। दीपावली के बाद से ही सोने और चांदी के दामों में अस्थिरता बनी हुई है। व्यापारियों को उम्मीद थी कि त्योहारों के बाद बाजार सामान्य होगा, लेकिन अब कीमतों में गिरावट के बजाय लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। जिले में चांदी की खपत के मामले में काफी अहम माना जाता है। सर्राफा कारोबारियों की मानें तो औसतन दो टन से अधिक चांदी की खपत हो जाती है। मुख्य रूप से मेरठ और दिल्ली के बड़े बाजारों से चांदी मंगवाई जाती है। लेकिन अब चांदी के भाव पौने तीन लाख रुपये से ऊपर निकल जाने के कारण इसकी मांग और आपूर्ति दोनों बुरी तरह प्रभावित हुई है। ऐसे में जिले के सर्राफा कारोबार में खरीदारी की गिरावट काफी समय से देखी जा रही है। ------- सोने चांदी के बढ़ते दाम चिंता का विषय सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधांशु कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है, जिसकी तैयारी के लिए सर्राफा बाजार उम्मीदें लगाए बैठा है लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए व्यापारी डरे हुए हैं। शादियों की खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहक अब ऊंचे दामों के कारण या तो लौट रहे हैं या फिर बहुत ही कम वजन के आभूषणों की मांग कर रहे हैं। कई लोग नए गहने बनवाने के बजाय पुराने गहनों को बदलकर ही काम चलाने को मजबूर हैं। नगर से लेकर लेकर देहात क्षेत्रों तक में सर्राफा कारोबार महंगाई के कारण ठप है। ----- पुराने दामों पर चांदी आनी मुश्किल संयुक्त सर्राफा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष नवनीत बंसल बताते हैं छह माह पूर्व चांदी के दाम 1.9 लाख रुपये किलो थे, इसके बाद से दीपावली तक दाम 1.20 लाख तक हो गए और तभी से चांदी के दाम कम नहीं हुए हैं हालांकि बीच में कुछ दाम गिरे थे मगर वह ज्यादा नहीं थे। मगर अब जो दाम चल रहे हैं उन्हें काबू करना काफी मुश्किल है आने वाले दिनों में दाम सामान्य होना काफी मुश्किल हैं। बाजार में समय महंगाई सर चढ़कर बोल रही है। महंगाई को देखते हुए लोग सर्राफा बाजार में काफी कम आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




