बैलेंस होने के बाद भी कट रही बिजली, बिल काउंटर पर लग रही लाइन

Apr 04, 2026 06:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - नेगेटिव में बैलेंस देख उपभोक्ताओं के उड़ रहे होशबैलेंस होने के बाद भी कट रही बिजली, बिल काउंटर पर लग रही लाइनबैलेंस होने के बाद भी कट रही बिजली, बिल

बैलेंस होने के बाद भी कट रही बिजली, बिल काउंटर पर लग रही लाइन

स्मार्ट प्री-पेड मीटर की नई व्यवस्था से शहरवासी परेशान हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि पर्याप्त बैलेंस होने के बावजूद उनके घरों की बत्ती गुल हो रही है। बैलेंस नेगेटिव दिखने की शिकायतों के बीच शनिवार को भी बिल काउंटरों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग अपनी समस्या लेकर इधर-उधर दौड़ते नजर आए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर रीडिंग और बैलेंस की जानकारी में भारी कमी हैं। कई लोगों ने शिकायत की कि रिचार्ज होने के बावजूद सप्लाई काट दी गई। बिजली कटने के बाद उपभोक्ता न तो एप के जरिए समाधान पा रहे हैं और न ही विभाग की ओर से कोई त्वरित सहायता मिल रही है।

लोग परेशान होकर विभाग पर विभिन्न आरोप लगा रहे हैं। चीफ इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि नई प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी है और उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए इसमें कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। उपभोक्ताओं को नई व्यवस्था समझने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। बैलेंस खत्म होने पर तुरंत अंधेरा न हो, इसके लिए तीन दिनों का इमरजेंसी क्रेडिट भी उपलब्ध है। प्रीपेड मोड पर बिजली इस्तेमाल करने वालों को बिल में दो प्रतिशत की सीधी राहत मिलेगी। बैलेंस खत्म होने पर बिजली स्वतः कट जाती है, लेकिन रिचार्ज होते ही सप्लाई ऑटोमेटिक रिकनेक्शन सुविधा के जरिए बहाल हो जाती है। यदि किसी की सप्लाई बहाल नहीं होती है, तो वे टोल-फ्री नंबर 1912, यूपीपीसीएल स्मार्ट एप या विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।