श्री वार्ष्णेय नगर सभा का होली मिलन समारोह
Bulandsehar News - श्री वार्ष्णेय नगर सभा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भजन कीर्तन का आनंद लिया। अतिथियों ने समाज की एकजुटता पर बल दिया। अध्यक्ष होमनिधि वार्ष्णेय ने आगामी योजनाओं पर चर्चा की। सभी ने पकवानों का स्वाद लिया और होली के रंग में रंगे।

श्री वार्ष्णेय नगर सभा ने होली मिलन समारोह आयोजित कर एक दूसरे को शुभकामना देकर भजन कीर्तन का आयोजन किया। गुरुवार में श्री वार्ष्णेय नगर सभा द्वारा श्री वार्ष्णेय धर्मशाला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। श्री अक्रूर जी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों का परिचय कराया गया। होली को समाज का भाईचारा बढ़ाने वाला पर्व बताकर सभी बुजुर्गों का सम्मान किया गया। होली के परंपरागत गीत मल्हार भजन गाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के बाद सभी ने पकवान खाकर आनंद लिया। कार्यक्रम में डा. मुकेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार वार्ष्णेय, रतन लाल वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि प्रभात गुप्ता ने समाज की एकजुटता पर बल दिया।
श्री वार्ष्णेय सभा के अध्यक्ष होमनिधि वार्ष्णेय व सचिव भुवनेश वार्ष्णेय ने आगामी योजना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में चंद्रकांत गुप्ता, अभय गुप्ता, ललित वार्ष्णेय, ज्ञानेंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, हृदेश गुप्ता, छेदालाल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


