कक्षा शिक्षण प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे कक्षा शिक्षण विषय प्रशिक्षण वर्ग के चौथे दिन वंदना सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ऋषिपाल सिंह ने विद्या भारती की ऊर्जा पुंज वंदना सत्र पर विचार प्रस्तुत किए और इसके वैज्ञानिक, बौद्धिक एवं व्यवहारिक महत्व को बताया।

कक्षा शिक्षण प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवाजी नगर में चल रहे कक्षा शिक्षण विषय प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ दिवस में वंदना सत्र में मुख्य अतिथि ऋषिपाल सिंह, संध्या, वर्ग प्रभारी जगवीर शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, हर्षिता सांगवान ने दीप प्रज्जवलित कर सत्र का आरंभ किया। मुख्य वक्ता ऋषिपाल सिंह ने विद्या भारती की ऊर्जा पुंज वंदना सत्र के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि विद्या भारती संस्थानों में इस कार्य को गति देने वाला वंदना सत्र है वंदना सत्र की विशेषताओं, व्यवस्थाओं के वैज्ञानिक, बौद्धिक, व्यवहारिक महत्व पर सुंदर मार्गदर्शन दिया । पांच दिवसीय वर्ग में प्रदेश निरीक्षक पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय शिक्षा समिति विशोक ने मार्गदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।