ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरशिकारपुर विधायक अनिल शर्मा बने राज्यमंत्री, जिले में खुशी की लहर

शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा बने राज्यमंत्री, जिले में खुशी की लहर

बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। बुधवार को लखनऊ राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल में विधायक अनिल शर्मा को राज्य मंत्री...

शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा बने राज्यमंत्री, जिले में खुशी की लहर
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरWed, 21 Aug 2019 12:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर जिले की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा को प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। बुधवार को लखनऊ राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल में विधायक अनिल शर्मा को राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण कराई।

शिकारपुर तहसील के गांव सुरजावली के मूल निवासी अनिल शर्मा ने गांव के प्रधान पद से राजनीति का सफर शुरू किया था। अनिल शर्मा वर्ष 1989 में पहली बार पैतृक गांव सुरजावली के निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए। उसके बाद लगातार दूसरी बार भी ग्राम प्रधान बने।

वर्ष 2002 में खुर्जा विधानसभा सीट से पहली बार बसपा के टिकट पर अनिल शर्मा विधायक चुने गए। फिर लगातार दूसरी बार वर्ष 2007 में अनिल शर्मा खुर्जा से बसपा के टिकट पर विधायक बने। वर्ष 2012 में खुर्जा सीट सुरक्षित हो गई। अनिल शर्मा ने शिकारपुर विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा मगर उन्हें सपा के मुकेश शर्मा से हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2017 में अनिल शर्मा भाजपा के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं।

अनिल शर्मा के प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ लेने पर उनके पैतृक गांव सुरजावली सहित जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें