भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव निकाली भव्य शोभायात्रा

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव निकाली भव्य शोभायात्रा

भगवान शनिदेव के जन्मोत्सव निकाली भव्य शोभायात्रा

नगर के कचहरी रोड स्थित भगवान शनिदेव सिद्धपीठ पर शनिवार को शनि जयंती महोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास श्रद्धा के साथ मनाई गई। श्री गुरुदेव सत्य साहिब स्वामी सत्येंद्र महाराज के सत्यास्मि मिशन के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भगवान शनिदेव की आराधना कर देश में सुख, शांति और सर्वांगीण विकास की कामना की। उधर, नगर में कई स्थानों वट अमावस्या पर सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु की प्रार्थना भी की। शनिवार को ज्येष्ठ अमावस्या और भगवान शनिदेव जयंती पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी।

उत्सव की शुरुआत प्रात सात बजे भगवान शनिदेव की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ स्वामी सत्येंद्र महाराज ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोचार के बीच महाआरती और विशेष पूजा अर्चना करके किया। भव्य शोभायात्रा शनि पीठ कोर्ट रोड से प्रारंभ होकर काला आम, मोती बाग, अस्पताल रोड, डीएम कॉलोनी और नुमाइश मैदान होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं और बच्चे पूरी श्रद्धा के साथ सम्मिलित हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं को प्रसाद और शीतल जल वितरित किया गया। भगवान शनिदेव को चने, आलू की सब्जी, पूरी, हलवा और मीठे जल का विशेष भोग लगाया गया। अखंड भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर में यज्ञ अनुष्ठान भी संपन्न कराया गया। डॉ. संजय तोमर, मोहित जादौन, शिव कुमार, राज करन, अनिल यादव, धर्मेंद्र, संदीप, दूजेंद्र, अपूर्व, अंबुज, रिंकू सिंह, योगेश शर्मा, शशि सिंह, मीरा यादव, राखी, उमा तोमर व हितेश कुमारी सहित आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।