आंधी-तूफान का कहर: 350 से अधिक पोल टूटे, हाईटेंशन लाइन का गिरा टावर

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

आंधी-तूफान का कहर: 350 से अधिक पोल टूटे, हाईटेंशन लाइन का गिरा टावर

आंधी-तूफान का कहर: 350 से अधिक पोल टूटे, हाईटेंशन लाइन का गिरा टावर

बुधवार देर रात आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। अंधड़ के कारण जिले भर में 350 से अधिक बिजली के पोल और लाइनें टूट गईं अ जबकि हाईटेंशन के बड़े टावर भी धराशायी हो गए। यह टावर खेत में ही बने एक मकान पर गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। बिजली व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मच गया। हालत यह रही कि 400 से अधिक गांवों में 16 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली बाधित रही। पावर कॉरपोरेशन की टीमों ने देर रात आंधी के बाद मोर्चा संभाला। शहर के मुख्य इलाकों में कुछ घंटों की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे सप्लाई शुरू कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति बेहद खराब रही। पोल टूटने और तार गिरने के कारण सैकड़ों गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय बिजली गुल होने के कारण उपभोक्ताओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही घंटों बिजली गुल होने के चलते इन्वर्टर भी जवाब दे गए। जिससे काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। वहीं गुरुवार को भी दिनभर लोग फाल्ट, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्याओं से जूझते नजर आए और शिकायतें दर्ज कराते रहे।

युद्धस्तर पर जारी है मरम्मत कार्य, नुकसान का हो रहा आकलन

बिजली संकट को दूर करने के लिए पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से ही पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य में जुटे रहे। आंधी से विभाग को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है, जिसका सही आकलन किया जा रहा है। गिरे हुए पोलों को हटाने और नए तार खींचने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल की जा सके।

यहां टूटे हैं पोल-लाइन

छतारी, डिबाई, खुर्जा क्षेत्र, वलीपुरा बिजलीघर क्षेत्र, शिकारपुर, जहांगीराबाद, स्याना आदि क्षेत्रों में पोल और लाइन टूटी हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे बिजली सप्लाई को सुचारु करने में टीमों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

कोट--

आंधी और बारिश के कारण बिजली काफी नुकसान पहुंचा है। टीमें रात से ही फील्ड में लगी हुई हैं। पेट्रोलिंग के साथ-साथ पोल और टावरों की मरम्मत का काम तेजी से किया जा रहा है। अधिकांश मुख्य स्थानों पर सप्लाई सुचारु करा दी गई है, बचे हुए ग्रामीण इलाकों में भी जल्द ही आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी।

- संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर, पावर कॉरपोरेशन

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बिजली व्यवस्था के ध्वस्त होने के कारण क्या हुआ?
बिजली व्यवस्था पटरी से उतरने के कारण शहर से लेकर देहात तक हाहाकार मच गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।