Bulandsehar News: आफत की बारिश से बिजली संकट, घंटों उपभोक्ता परेशान
Bulandsehar News: पेड़ गिरने से हाइटेंशन लाइनें ब्रेकडाउन आफत की बारिश से बिजली संकट, घंटों उपभोक्ता परेशानआफत की बारिश से बिजली संकट, घंटों उपभोक्ता परेशानआफत की बारिश

Bulandsehar News: जिले में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार आफत की बारिश ने अब बिजली आपूर्ति व्यवस्था की भी कमर तोड़ दी है। गुरुवार को सुबह से शुरू हुई तेज बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति चरमरा गई। कहीं लाइनों में फाल्ट तो कहीं ब्रेकडाउन होने से घंटों बिजली गुल रही। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन की टीमों ने मूसलाधार बारिश के बीच पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक कराए, लेकिन तब तक हजारों उपभोक्ताओं को भारी संकट का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर के समय भूड ट्रांसमिशन बिजलीघर से हाइडिल कालोनी और अंसारी रोड बिजलीघर को आ रही हाइटेंशन लाइनों पर एक पेड़ की डाल गिर गई। इसके चलते दोनों मुख्य बिजलीघरों की हाइटेंशन लाइनें एक साथ ब्रेकडाउन में आ गईं। देखते ही देखते इनसे जुड़े दर्जनों क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। बारिश थमने के बाद बिजली टीम ने काफी मशक्कत के बाद पेड़ की डाल को हटाया और फाल्ट दुरुस्त किया, जिसके कई घंटों बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं बिजली का यह संकट सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहा। खुर्जा डिवीजन क्षेत्र में भी 33 केवी की मुख्य लाइनें घंटों ब्रेकडाउन में रहीं। जिससे बिजलीघर नंबर चार और पांच के तहत आने वाले इलाकों में हाहाकार मचा रहा। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुधवार की पूरी रात बिजली की आंख-मिचौली चलती रही और सुबह के समय भी आपूर्ति ठप होने से पानी का संकट खड़ा हो गया।
देहात का बुरा हाल, डिबाई-स्याना में भी संकट
बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों और तहसीलों की स्थिति और भी बदतर नजर आई। जिले के शिकारपुर, जहांगीराबाद, स्याना और डिबाई आदि क्षेत्रों में घंटों बिजली नहीं आने से उपभोक्ता बेहाल रहे। इन इलाकों में कहीं इंसुलेटर फटने तो कहीं तार टूटने की शिकायतें दिनभर आती रहीं।
कोट--
बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से कुछ क्षेत्रों में परेशानी हुई थी। टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रभावित स्थानों पर तुरंत पेट्रोलिंग कराकर फाल्ट दुरुस्त कराए गए और आपूर्ति सुचारू की गई। टीम बारिश में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
-संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर


