आसमान से बरस रही आग, तापमान@43, भट्ठी जैसी तप रहीं सड़कें,

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

आसमान से बरस रही आग, तापमान@43, भट्ठी जैसी तप रहीं सड़कें

आसमान से बरस रही आग, तापमान@43, भट्ठी जैसी तप रहीं सड़कें,

मौसम के बदले मिजाज के बीच जिले में भीषण गर्मी का टॉर्चर शुरू हो गया है। आसमान से बरस रही आग और भट्ठी की तरह तप रही सड़कों के कारण आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल हो गया है। गुरुवार को सुबह से ही उमस और चिलचिलाती धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही धूप के तेवर इतने तीखे हो गए कि दोपहर के समय सड़कों पर पैर रखना भी मुश्किल हो गया। तमाम उपाय के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। वहीं कूलर-पंखा भी गर्म हवा देते रहे। जिससे तेज गर्मी का अहसास हुआ। जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से लू के थपेड़ों और झुलसाने वाली गर्मी के चलते दोपहर में शहर की मुख्य सड़कों से लेकर चौराहों तक पर सन्नाटा पसरा रहा। इस भीषण तपिश का सीधा असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। दोपहर के समय बाजारों की रौनक पूरी तरह गायब हो जा रही है। राहत की उम्मीद में बैठे दुकानदारों को शाम के समय भी निराशा हाथ लग रही है, क्योंकि तपिश बरकरार रहने से देर शाम भी बाजारों में आम दिनों के मुकाबले बेहद कम भीड़ देखी जा रही है। लोग बेहद जरूरी होने पर ही पूरी एहतियात के साथ घरों से बाहर निकल रहे हैं। प्रचंड गर्मी के चलते लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

43 डिग्री तक पहुंचा पारा, राहत की उम्मीद नहीं

गुरुवार को चटक धूप से तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही गर्म हवाओं के कारण उमस का ग्राफ भी बढ़ा रहा, जिससे पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हुए।

अभी और सताएगी गर्मी: मौसम विभाग

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आगामी दिनों में भी तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बने रहने का अनुमान है। आने वाले समय में लू का प्रकोप और बढ़ेगा, जिससे गर्मी का असर और तीखा हो सकता है।

सामान्य प्रश्न

जिले का अधिकतम तापमान कितना है?
जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।