धूप के तल्ख तेवरों से तपिश का अहसास, तीन डिग्री उछला पारा

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

धूप के तल्ख तेवरों से तपिश का अहसास, तीन डिग्री उछला पाराधूप के तल्ख तेवरों से तपिश का अहसास, तीन डिग्री उछला पाराधूप के तल्ख तेवरों से तपिश का अहसास,

धूप के तल्ख तेवरों से तपिश का अहसास, तीन डिग्री उछला पारा

जिले में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को सुबह से ही सूरज की किरणों में तल्खी रही, जिससे लोगों को भीषण तपिश का अहसास हुआ। दोपहर होते-होते स्थिति झुलसाने वाली हो गई। मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव के कारण तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे गर्मी का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ गया। मंगलवार को सुबह से ही धूप के तेवर देखने को मिले। दोपहर होने पर तेज गर्मी महसूस की गई। भीषण गर्मी और तपिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए। राहगीर सड़कों पर लगे पेड़ों की छांव का सहारा लेते दिखे।

धूप से बचाव के लिए लोगों ने अंगोछे और छाते का इस्तेमाल किया। दोपहर के समय बाजार और मुख्य मार्गों पर अन्य दिनों की तुलना में कम आवाजाही रही। हालांकि, शाम ढलने के बाद ठंडी हवाओं से लोगों ने कुछ राहत महसूस की। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने चिंता और बढ़ा दी है। आने वाले तीन दिनों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही तो रहेगी, लेकिन इससे तापमान में गिरावट की कोई उम्मीद नहीं है। बादलों के कारण उमस बढ़ने से बेचैनी और बढ़ सकती है।- कूलर-पंखा की बढ़ी डिमांडगर्मी का असर बढ़ते ही कूलर-पंखा की डिमांड बढ़ने लगी है। लोग कूलर-पंखा से लेकर एसी की खरीदारी करने लगे हैं। इलैक्ट्रानिक दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। आने वाले दिनों में मांग और बढ़ने की उम्मीद है।- सड़कों पर पसरने लगा सन्नाटाधूप के तीखे तेवरों के साथ सड़कों पर आवागमन कम होने लगा है। दोपहर के समय भीड़ कम नजर आ रही है। इसके साथ ही वाहनों की संख्या भी कम हो गई है।- धूलभरी हवाओं से लोग परेशानमंगलवार को गर्मी के साथ धूलभरी हवाओं ने भी परेशान किया। सुबह से ही 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलत रही। इसके साथ धूल उड़ने से राहगीर और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।