Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsSevere Cold Wave Hits District Temperature Drops to 7 C
बुलंदशहर: कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, तापमान सात डिग्री पर पहुंचा

बुलंदशहर: कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, तापमान सात डिग्री पर पहुंचा

संक्षेप:

Bulandsehar News - जनपद में कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर बर्फ़बारी का असर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट ला रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को। मौसम विभाग ने और गिरावट की चेतावनी दी है।

Jan 04, 2026 01:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

जनपद में कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि ठंडी हवाओं और गलन ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। ठंड से बचाव के लिए लोग सुबह के समय सड़कों, चौराहों और बाजारों में अलाव जलाते हुए लोग नजर आ रहे हैं। वहीं, गर्म कपड़ों के बिना बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले एक सप्ताह से ठंड में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। धूप नहीं निकलने से गलन कम नहीं हो रही, जिससे ठिठुरन बनी हुई है। ठंड का असर दैनिक जनजीवन पर भी पड़ा है और सुबह के समय बाजारों व सड़कों पर रौनक कम दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। पहाड़ों पर जारी बर्फ़बारी के कारण शीतलहर का असर और तेज हो सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।