बर्फीली गलन का सितम, सुबह-शाम सुन्न हो रहे हाथ-पैर
Bulandsehar News - बर्फीली गलन का सितम, सुबह-शाम सुन्न हो रहे हाथ-पैर बर्फीली गलन का सितम, सुबह-शाम सुन्न हो रहे हाथ-पैर बर्फीली गलन का सितम, सुबह-शाम सुन्न हो रहे हाथ-पैर
जनपद में कड़ाके की ठंड और हाड़ कंपाने वाली गलन ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। सुबह के समय लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं। गलन का आलम यह है कि सूरज निकलने से पहले घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। हालांकि, पिछले दो दिनों से समय पर खिल रही चटक धूप ने जिलावासियों को कुछ घंटों की राहत जरूर दी है, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठंड का प्रकोप शुरू हो जाता है। -बाजारों में पसरा सन्नाटा, कामकाज प्रभावित सुबह-शाम के समय अत्यधिक गलन के कारण दैनिक मजदूरों और कामकाज पर निकलने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के कालाआम चौराहे, अंसारी रोड, साठा, चौक बाजार से लेकर व्यस्ततम बाजारों तक में सुबह सन्नाटा पसरा रहता है। दुकानदारों का कहना है कि ठंड के चलते ग्राहक दोपहर के बाद ही घरों से निकल रहे हैं, जिससे व्यापार पर भी असर पड़ा है। -धूप ने दी संजीवनी, छतों पर दिखे लोग पिछले 48 घंटों से मौसम का मिजाज थोड़ा बदला है। कोहरा कम होने की वजह से सुबह करीब 8.30 बजे ही धूप निकल रही है। दोपहर के समय पार्कों, दफ्तरों की छतों और घरों के बाहर लोग धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। धूप की तपिश ने शरीर को थोड़ी गर्माहट तो दी है, लेकिन हवाओं में मौजूद नमी अभी भी ठिठुरन पैदा कर रही है। -तापमान का उतार-चढ़ाव जारी मौसम विभाग के अनुसार जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से काफी नीचे है। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी एक सप्ताह तक तापमान में इसी तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




