शीतलहर-गलन से कांपे लोग, 10 डिग्री पर लुढ़का पारा

Dec 22, 2025 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

Bulandsehar News - जिले में शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ठंड बढ़ गई है। स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप निकलने पर राहत मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड ने फिर से दस्तक दी।

शीतलहर-गलन से कांपे लोग, 10 डिग्री पर लुढ़का पारा

जिले में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गलन भरी ठंड ने लोगों को कंपकंपी छुड़ा दी। सोमवार को सुबह और शाम सर्द हवाओं के साथ ठंड का असर इतना तेज रहा कि लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे। दिनभर धूप नहीं निकलने से ठिठुरन और अधिक महसूस की गई। जिससे बाजारों और सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। दोपहर के समय धूप निकलने पर लोगों को राहत मिली। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। सोमवार को दोपहर के समय दोपहर के समय तेज धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ी और लोगों ने सर्दी से कुछ समय के लिए राहत महसूस की। हालांकि शाम ढलते ही फिर सर्द हवाओं ने दस्तक दी और जनजीवन एक बार फिर ठंड की चपेट में आ गया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे शीतलहर का प्रभाव और तेज होगा। ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। - गर्म कपड़े पहनें, सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें डॉक्टरों का कहना है कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और सुबह-शाम अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। ठंड के मौसम में लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;