
दहेज उत्पीड़न : विवाहिता के साथ मारपीट, खौलती चाय डाली
Bulandsehar News - -विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाएदहेज उत्पीड़न : विवाहिता के साथ मारपीट, खौलती चाय डालीदहेज उत्पीड़न : विवाहिता के साथ मारपीट, खौलती चाय डालीद
दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता डॉली पत्नी हिमांशु, निवासी ग्राम खोड़िया गुरुदेव, थाना इगलास (अलीगढ़) ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 16 मई 2023 को आर्य समाज अलीगढ़ में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के समय उसके माता-पिता ने ₹5.50 लाख नगद, सोने की चार अंगूठियां, दो चांदी की पायल सहित पर्याप्त दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद पति हिमांशु, ससुर दुरा, सास मंजू देवी, नंद अन्नू व नंदोई कृष्ण दहेज से असंतुष्ट रहे और शादी के बाद से ही चार पहिया वाहन की मांग कर उसे प्रताड़ित करते रहे।
डॉली ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने कई बार उसके साथ मारपीट की। यहां तक कि उसके ऊपर खौलती चाय तक डाल दी गई। पीड़िता के अनुसार, 17 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे ससुराल पक्ष ने लात-घूंसों से पिटाई की और पति ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया, जबकि अन्य परिजनों ने हाथ-पैर पकड़ रखे थे। उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तब जाकर उसकी जान बच सकी। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और डॉली तथा हिमांशु दोनों को थाने ले गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने हिमांशु को छोड़ दिया और उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ---------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




