प्रदूषण से फिर उखड़ी सांसें, एक्यूआई 277 पर

प्रदूषण से फिर उखड़ी सांसें, एक्यूआई 277 पर

संक्षेप:

Bulandsehar News - मौसम और प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, एयर क्वालिटी इंडेक्स 277 पर पहुंच गया है। दीपावली के बाद से हवा साफ नहीं हो पाई है, जिससे सांस संबंधी रोगियों की संख्या बढ़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है।

Dec 10, 2025 10:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

मौसम और प्रदूषण की मार ने लोगों की हालत खराब कर दी है। ठंड के साथ आबोहवा बिगड़ने के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। अब मंगलवार को 55 अंक तक की गिरावट के बाद फिर बुधवार को 98 अंक का इजाफा हुआ है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एयर क्वालिटी इंडेक्स 277 पर दर्ज किया गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दीपावली के बाद से लगातार अब तक हवाएं साफ नहीं हो पाई हैं। सर्दी के सीजन में आम तौर पर सांस संबंधी रोगियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं, लेकिन खराब हवाओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुराने मरीजों की सांस उखड़ने लगी है। सामान्य लोग भी खांसी, गले में खराश, फेफड़ों में संक्रमण, सूजन जैसी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। अब मंगलवार को मामूली गिरावट के बाद प्रदूषण कम होने से हल्की राहत मिली, मगर बुधवार को फिर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। धूल-धुआं के चलते फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। इससे लोगों कों सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हुई। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एक्यूआई पुअर जोन में दर्ज किया गया। - धुंध से हो रही परेशानी मौसम में बदलाव और प्रदूषण की धुंध से लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सुबह के समय हल्की धुंध छा रही है। पिछले कई दिनों से यही हालात हैं। कोट-- बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की जरूरत है। बिना मास्क के बाहर निकलना सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सावधानी बरतें। - डॉ. रमित कुमार, जिला सर्विलांस अधिकारी