बुलंदशहर : लुहारली टोल पर दिखी ईमानदारी की मिसाल, रुपयों से भरा थैला लौटाया
Feb 17, 2026 11:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Bulandsehar News - बुलंदशहर के सिकंदराबाद लुहारली टोल प्लाजा पर सुरक्षा गार्ड विशाल सोम ने एक कार मालिक को 27,950 रुपये से भरा बैग लौटाया। टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि बैग गिर गया था और उन्होंने वाहन नंबर के जरिए संपर्क किया। टोल अधिकारियों ने विशाल की ईमानदारी की प्रशंसा की।

बुलंदशहर। सिकंदराबाद लुहारली टोल प्लाजा पर ईमानदारी की मिसाल सामने आई है। सिक्योरिटी गार्ड विशाल सोम ने कार मालिक को रुपयों से भरा बैग लौटा दिया। टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि टोल प्लाज़ा की लेन में कार सवार का बैग गिर गया था। बैग में 27 हजार 950 रुपये थे। कार सवार भात देने जा रहा था। वाहन नंबर के जरिए संपर्क कर टोल मैनेजर ने सुरक्षित खोई हुई धनराशि लौटाई। टोल अधिकारियों और कर्मचारियों ने विशाल सोम की ईमानदारी की प्रशंसा की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


