नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से सिक्योरिटी गार्ड की बाइक टकराई, मौत
Bulandsehar News - नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से सिक्योरिटी गार्ड की बाइक टकराई, मौत
कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण हाथरस से दिल्ली जा रहे सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही गार्ड की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जनपद हाथरस के गांव मेडु निवासी जितेंद्र (35 वर्ष) दिल्ली के बाराखंबा क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नोकरी करता था। बताया जाता है कि वह गांव आया हुआ था।रविवार तड़के करीब 3:30 बजे बाइक से दिल्ली ड्यूटी पर जा रहा था।सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर बिलसुरी फ्लाईओवर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज मोहित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


