अतिक्रमण और गंदगी को लेकर स्वयं जागरूक हो नागरिक: एसडीएम
Bulandsehar News - अतिक्रमण और गंदगी को लेकर जागरूक हो नागरिक: एसडीएमअतिक्रमण और गंदगी को लेकर जागरूक हो नागरिक: एसडीएमअतिक्रमण और गंदगी को लेकर जागरूक हो नागरिक: एसडीए

नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और गंदगी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने कोतवाली में बैठक ली। जिसमे नगर के पशुपालक, व्यापारी , संभ्रांत लोग ,नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों के निरीक्षण के दौरान नालियों में गोबर और कचरा डाले जाने की शिकायत सही पाई गई है। इससे जलनिकासी बाधित हो रही है और आसपास गंदगी फैल रही है। एसडीएम ने लोगों से कहा कि प्रत्येक नागरिक को अतिक्रमण और सफाई के प्रति स्वयं जागरूक होना होगा।
नालियों में गोबर बहाने वाले पशुपालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर में गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पशुपालकों को चेतावनी दी कि नालियों या सार्वजनिक स्थानों पर गोबर डाला, तो संबंधित के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि चिन्हित अतिक्रमण को जल्द हटाने की कार्रवाई शुरू की जाए। चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित ने भी नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


