सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस के रोकने पर नोकझोंक, हंगामा
सपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस के रोकने पर नोकझोंक, हंगामा
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता महंगाई, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं तथा अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सोमवार को जिलाध्यक्ष मतलूब अली के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करने जा रहे थे। पुलिस ने जिला कार्यालय से कुछ दूरी पर बैरियर लगाकर सपाइयों को रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर सपाई और पुलिसकर्मियों में काफी नोकझोंक हुई। बाद में सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को दिया।
प्रदर्शन का कारण
सपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान समय में महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, बिजली संकट एवं प्रशासनिक अव्यवस्थाओं से त्रस्त है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम नागरिकों का जीवन कठिन हो गया है तथा युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। ज्ञापन में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं पर रोक लगाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने, रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की गई। रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल एवं आवश्यक खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की भी मांग उठाई गई। किसानों को पर्याप्त बिजली, खाद, बीज एवं सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने, फसलों का उचित समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रदान करने की मांग की।
संचालन और उपस्थित लोग
संचालन जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, हाजी अख्तर, महेन्द्र वाल्मीकि, होशियार सिंह, मुकेश शर्मा, अनिल चरौरा, गजराज नागर, बंशी पहाड़िया, कोमल गुर्जर,भारत सिंह गुर्जर, विनय शर्मा, मनीष शर्मा, देव रंजन नागर, हरेन्द्र चौधरी, संदीप राघव, हरीश लोधी, प्रेमवीर यादव, पिंटू प्रमुख, अन्नू चौधरी, फिरे सिंह प्रजापति, अर्जुन सिंह, नवीन शर्मा, दिनेश गुर्जर, हिमायत अली, शेख रहीश, संजीव भाटी, अतुल यादव,आदि उपस्थित रहे।


