ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरमहिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा प्राथमिकता पर हो : सुषमा सिंह

महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा प्राथमिकता पर हो : सुषमा सिंह

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सुषमा सिंह ने गुरूवार को नगर के भूड़ स्थित पीब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जन सुनवाई कर महिला उत्पीड़न को रोकने...

महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा प्राथमिकता पर हो : सुषमा सिंह
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरThu, 21 Oct 2021 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सुषमा सिंह ने गुरूवार को नगर के भूड़ स्थित पीब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला जन सुनवाई कर महिला उत्पीड़न को रोकने के निर्देश दिए हैं। छह शिकायतें उपाध्यक्ष के समक्ष पहुंचीं। उन्होंने संबंधित अफसरों को तत्काल उनके निस्तारण के लिए आदेश दिए। उन्होंने कहा कि महिला एवं बेटियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। इसके बाद उन्होंने नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बेटियों को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी।

गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को से महिला एवं बेटियों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा महिलाओं के लिए जो योजनाएं संचालित हैं उनका लाभ दिलाया जाए। गांवों में कार्यक्रम कर महिलाओं को जागरूक किया जाए। इस दौरान उपाध्यक्ष सुषमा सिंह एवं सदस्य रामसखी कठेरिया ने मिशन शक्ति कार्यक्रम एवं पिछली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उपाध्यक्ष के छह शिकायतें आई जिनमें मारपीट, घरेलू हिंसा सहित अन्य शामिल थीं, उन्होंने तत्काल संबंधित थानाध्यक्षों को इनके निस्तारण के आदेश दिए हैं। उपाध्यक्ष ने आदेश दिए की शिकायतों के निस्तारण के बाद उन्हें रिपोर्ट भेजी जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें