गोताखोरों और नाव चालकों को लाइफ जैकेट वितरित
Bulandsehar News - गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राजघाट गंगा तट पर गोताखोरों और नाव चालकों को लाइफ जैकेट वितरित की गई। विधायक के भाई केसरी सिंह ने 50 गोताखोरों और नाविकों को सुरक्षा जैकेट प्रदान की। उन्होंने कहा कि गोताखोरों की सेवाएं जनहित में महत्वपूर्ण हैं और आपात स्थिति में राहत कार्य में मदद मिलेगी।

नरौरा। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर राजघाट गंगा तट पर गोताखोरों और नाव चालकों को लाइफ जैकेट वितरित कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए। नाविको पर सुरक्षा जैकेट होने से गंगा में नौका विहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जा सकेगी। गंगा दशहरा से एक दिन पहले रविवार शाम डिबाई विधायक के भाई केसरी सिंह और ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह ने राजघाट गंगा तट के करीब 50 गोताखोर और नाविकों को सुरक्षा जैकेट प्रदान की। केसरी सिंह ने गंगा स्नान पर्व पर गोताखोरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।दुर्घटनाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किए जा सकते हैं।
आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर लेखपाल लोकेश कुमार, गोताखोर सोनू , सत्यवीर सिंह, उमेश चन्द्र लोधी, अजय कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार, विजेंद्र शर्मा, उमाशंकर केवट और दीपक निषाद आदि नाव चालक और गोताखोर रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


