ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहर सचिन गर्ग दोबारा बने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष

सचिन गर्ग दोबारा बने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन नगर के कालाआम चौराहे पर स्थित एक होटल में किया गया। सम्मेलन में सचिन गर्ग को दोबारा से जिले...

 सचिन गर्ग दोबारा बने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरMon, 25 Jan 2021 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। संवाददाता

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्विवार्षिक सम्मेलन का आयोजन नगर के कालाआम चौराहे पर स्थित एक होटल में किया गया। सम्मेलन में सचिन गर्ग को दोबारा से जिले की कमान मिली है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्विवार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष राममूरत यादव, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप, संगठन मंत्री पश्चिम जोन सुदेश कुमार व पूर्व उपाध्यक्ष पश्चिम जोन ठाकुरदास लोधी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं संघ के संस्थापक पंडित मुरारी लाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अतिथियों का स्वागत करने के बाद जिला कोषाध्यक्ष ने द्विवार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशिष्ठ अतिथि एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार ने लेखपाल संघ द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। सम्मेलन में चुनाव अधिकारी की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का चुनाव हुआ, जिसमें सचिन गर्ग अध्यक्ष, धीर सिंह वरिष्ठ कोषाध्यक्ष, महाराणा प्रताप वरिष्ठ कोषाध्यक्ष, दिनेश कुमार सिंह सचिव, मोहम्मद आबिद उप सचिव, प्रवेश कुमार कोषाध्यक्ष तथा सचिन राणा को लेखा परीक्षक के पद पर निर्वाचित किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें