Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsRun for Unity Event Celebrates Sardar Vallabhbhai Patel s Birth Anniversary
रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपाई, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

रन फॉर यूनिटी में दौड़े भाजपाई, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

संक्षेप:

Bulandsehar News - भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दौड़ एस.एल. इंटर कॉलेज से शुरू हुई और बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर समाप्त हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

Nov 12, 2025 11:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share Share
Follow Us on

स्याना। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ कस्बा खानपुर स्थित एस.एल. इंटर कॉलेज से किया गया। दौड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह दौड़ गांव बिगराऊ व चांदपुर चुंगी होते हुए नगर के बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर आकर संपन्न हुई। दौड़ के दौरान मार्ग में स्थानीय लोगों ने कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान एक भारत, श्रेष्ठ भारत और देश की एकता, हमारी जिम्मेदारी जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। भाजपा प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने पाँच सौ से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एकजुट करने का ऐतिहासिक कार्य किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस मजबूत और एकजुट भारत का सपना देखा था। सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने धारा 370 हटाकर देश को सच्चे अर्थों में एक राष्ट्र बनाने का कार्य किया है। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें समर्पण, त्याग और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, सांसद डा.भोला सिंह, दीपक दुल्हेरा, पूर्व विधायक डा.अनीता लोधी, अनिल गोयल, मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, हेमंत लोधी, विजय लोधी, दिव्यांश त्यागी, विक्रांत त्यागी, कपिल सिंघल एवं विकास गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।