हिंदू संगठित होगा,तभी देश में समृद्धि आएगी : यति नरसिंहानंद
Bulandsehar News - हिंदू संगठित होगा,तभी देश में आएगी : यति नरसिंहानंदहिंदू संगठित होगा,तभी देश में आएगी : यति नरसिंहानंदहिंदू संगठित होगा,तभी देश में आएगी : यति नरसिंह

आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिंदू सम्मेलन का शनिवार को आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यति नरसिंहानंद सरस्वती ने भारत माता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।सरस्वती विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदुओं को ज्यादा बच्चे पैदा करने की आवश्यकता है। यदि इस बात पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी लोकसभा चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।उन्होंने युवाओं से शास्त्र लाइसेंस बनवाने की मांग उठाते हुए कहा कि हिंदू के संगठित होने से ही देश में समृद्धि की खुशहाली आ सकती है।उन्होंने
मुजफ्फरनगर में सचिन और गौरव की हत्या के बाद हुए दंगे का जिक्र करते हुए कहा कि बहन बेटियों की रक्षा करना कोई गुनाह नहीं है। हर व्यक्ति को अपनी बहन बेटियों की रक्षा करनी चाहिए,ताकि उनकी तरफ कोई आंख उठाकर न देख पाएं। सम्मेलन को मुख्य वक्त प्रांत सहसंपर्क प्रमुख वेदपाल,विशिष्ट अतिथि विभु गौर,धर्मानंद गिरी,अभयानंद गिरी ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता आचार्य कुलदीप शास्त्री ने संचालन रमेश चंद पांडेय ने किया। सम्मेलन में पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी,श्यामलाल लोधी,योगेश सिंहल,नवनीत गुप्ता,ऋषिपाल भडाना,बालक राम शर्मा, डॉ.चमन लोधी,सोनू लोधी,मनोज चौहान,चमन शर्मा,शंकर आर्य,तरसेम गुर्जर,संतराम भडाना,मोहित गुर्जर,गिरीश लोधी,हरीश लोधी,जयप्रकाश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। --------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




