घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और कीमती सामान चोरी

Mar 08, 2026 07:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share

Bulandsehar News - घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और कीमती सामान चोरी

घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और कीमती सामान चोरी

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरोधन में चोरों ने बीती रात घर का ताला तोड़ करीब पंद्रह लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण,नगदी व कीमती सामान चोरी कर ले गए। क्षेत्र के गांव सिरोधन निवासी दानवीर औद्योगिक क्षेत्र में गार्ड की नौकरी करते हैं। शनिवार की रात वह ड्यूटी पर चले गए।दानवीर ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन और पुत्रवधु नेहा घर का ताला बंद कर घेर में सो रही थी। देर रात चोरों ने घर का ताला तोड़ अंदर रखें संदूक,अलमारी को खंगाल उनमें रखे सोने- चांदी के जेवरात जिसमे कुंडल,चैन,सेट,अंगूठी और 30 हजार की नगदी तथा कीमती सामान चोरी कर लिया।

चोरी गए समान की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। परिजन जब रविवार की सुबह घर पहुंचे, तो चोरी की जानकारी हुई । मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुँच मौका मुआयना किया।पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौंसले बुलंद हैं। एक सप्ताह पूर्व बदमाशों ने तड़के गुलावठी रोड स्थित धर्मकांटे पर बैठे मुर्गा व्यापारी के मुनीम से हथियारों के बल पर मारपीट कर 2.70 लाख रुपए की नगदी लूट ली थी। अभी तक इस घटना में पुलिस के हाथ खाली हैं। क्षेत्र में बढ़ती चोरी, लूट की वारदातों को लेकर लोगों में भय व्याप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।