ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहरमावे की भट्ठी में गिरा दिव्यांग, हालत गंभीर

मावे की भट्ठी में गिरा दिव्यांग, हालत गंभीर

गांव हिन्ड में मावे की मावे की भट्ठी में गिरा दिव्यांग, हालत गंभीर, मजदूरी कर रहा एक दिव्यांग युवक अचानक उसमें गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से जलकर...

मावे की भट्ठी में गिरा दिव्यांग, हालत गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,शामलीTue, 27 Apr 2021 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षैत्र के गांव हिन्ड में मावे की भट्ठी पर मजदूरी कर रहा एक दिव्यांग युवक अचानक उसमें गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से जलकर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव हिन्ड निवासी कयूम का पुत्र तैमूर पैरों से दिव्यांग है। तैमूर गांव में ही स्थित एक मावे की भट्ठी पर मजदूरी करता है। सोमवार को अचानक युवक मावे की भट्ठी में गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को स्थानीय चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत के चलते युवक को रेफर कर दिया गया। घायल को परिजन शामली के लिए ले गए हैं। घटना की बाबत युवक के पिता कयूम में थाने में तहरीर देते हुए भट्टी स्वामी के खिलाफ युवक को बहला-फुसलाकर काम कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें