ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बुलंदशहररालोद-सपा की बुलंदशहर में संयुक्त जनसभा आज, जयंत चौधरी आएंगे

रालोद-सपा की बुलंदशहर में संयुक्त जनसभा आज, जयंत चौधरी आएंगे

राष्ट्रीय लोकदल और समाजवदी पार्टी की संयुक्त जनसभा शनिवार को बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में प्रात: 11 बजे से आयोजित...

रालोद-सपा की बुलंदशहर में संयुक्त जनसभा आज, जयंत चौधरी आएंगे
हिन्दुस्तान टीम,बुलंदशहरFri, 16 Oct 2020 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

बुलंदशहर। वरिष्ठ संवाददाता

राष्ट्रीय लोकदल और समाजवदी पार्टी की संयुक्त जनसभा शनिवार को बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में प्रात: 11 बजे से आयोजित होगी। उपचुनाव को लेकर होने जा रही चुनावी जनसभा में मुख्य वक्ता रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव होंगे।

विदित हो कि बुलंदशहर सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह के समर्थन में शनिवार को चुनावी जनसभा नुमाइश मैदान में आयोजित हो रही है। जनसभा में जिलेभर से रालोद और सपा के समर्थक भाग लेंगे। रालोद जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी, प्रत्याशी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जनसभा की तैयारी पूरी हो गई हैं।

20 हजार मास्क मंगाए

बुलंदशहर। रालोद के प्रदेश प्रवक्त सुनील रोहटा ने बताया कि जनसभा के लिए 20 हजार मास्क और सैनीटाइज मंगाया गया है। जनसभा में कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जनसभा ऐतिहासिक होगी। जनसभा को सफल बनाने के लिए रालोद नेता सुनील रोहटा समेत अन्य नेताओं ने गांव जौली भंडौली, मानपुर, गढिया आदि गांवों का दौरा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें