
रालोद ने सक्रिय सदस्यता अभियान चलाकर मनाया स्थापना दिवस
Bulandsehar News - फोटो ---रालोद ने सक्रिय सदस्यता अभियान मनाया स्थापना दिवसरालोद ने सक्रिय सदस्यता अभियान मनाया स्थापना दिवसरालोद ने सक्रिय सदस्यता अभियान मनाया स्थापना
रालोद ने गुरुवार को पार्टी का स्थानपना दिवस सक्रिय सदस्यता अभियान चलाकर मनाया। साथ ही चौघरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की जीवनी पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिला संयोजक डॉ. कुंवरवीर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पूरे देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है- जिसके मूल में किसानों का हित है; नौजवानों का बल है, महिलाओं का भरोसा है, हर वर्ग की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के विचारों से सिंचित, किसानों की मजबूत आवाज़ चौधरी अजित सिंह के आदर्शों पर स्थापित राष्ट्रीय लोकदल आज चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में शोषितों-वंचितों की आवाज़ बनकर उभर रही है।

कहा कि केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत सिंह युवाओं के भविष्य को संवारने में हर तरह से प्रयासरत हैं। युवा रालोद जिला अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल का संकल्प है कि युवा और किसान हितों के रक्षक चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में जनता के हित में कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर सुभाष चौधरी, सुरेन्द्र, रवि ठेकदार, अरविंद, योगेश, लाखन, पृथी, चंद्रभान, वेदु, मनोज, अशोक, सरजू, अभिषेक, भंवर सिंह, शेर सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




