खुर्जा ट्रिपल मर्डर कांड में फरार 8 आरोपियों पर 50- 50 हजार का इनाम घोषित
Bulandsehar News - खुर्जा ट्रिपल मर्डर कांड में फरार 8 आरोपियों पर 50- 50 हजार का इनाम घोषित

मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने खुर्जा नगर में शनिवार की रात हुए तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे सभी 8 आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बीते दिन एसएसपी ने सभी फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की आठ टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। इनाम बढ़ने के बाद अब प्रदेशभर में बड़े स्तर पर फरार आरोपियों की तलाश होगीगौरतलब है कि 25/26 अप्रैल की रात खुर्जा नगर के सुभाष रोड पर अंधाधुंध फायरिंग हुई थी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं, जिनमें हत्या और साजिश शामिल हैं, के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
एफआईआर में 10 आरोपी नामजद किए गए थे, जिनमें से 3 को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की जांच में एक अन्य आरोपी का नाम प्रकाश में आया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह द्वारा सोमवार रात को सभी आठ फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इन आरोपियों पर इनाम घोषित हुआ है, उनमें जीतू सैनी पुत्र सुभाष सैनी, रवि सैनी पुत्र सुभाष सैनी, अनुज पुत्र हरस्वरूप सैनी, रिंकू पुत्र महेश चन्द सैनी, सौरभ उर्फ सीटूपुत्र राजकुमार सैनी, मनीष पुत्र राजाराम यादव, सोनू पुत्र राकेश सैनी और भारत सैनी पुत्र प्रेमचन्द शामिल हैं। अब मंगलवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी ने इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार रुपए कर दी है।कोट --सभी आठ फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित कर दिया गया है। पुलिस की आठ टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।- कलानिधि नैथानी, डीआईजीजल्द होगी कुर्की की कार्रवाईतिहरे हत्याकांड के बाद से ही क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। इनाम घोषित होने के बाद अब कुर्की की कार्यवाही भी अमल में लाई जा सकती है। जनपद पुलिस की स्वाट टीम और सर्विलांस सेल को भी आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में लगाया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


